
चाकुलिया : कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की है. सरकार ने जरूरत और खाद्य सामग्री की दुकानों को ही लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए खोलने की अनुमति दी है. परंतु चाकुलिया बाजार में सभी दुकानदारों ने दुकान खोल दिया है. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने सीओ सह नपं के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद ओझा से की. ग्रामीणों की शिकायत पर सीओ ने नगर पंचायत के सिटी मैनेजर को बाजार में खुली अनावश्यक दुकानों को बंद कराने का आदेश दिया. सीओ के आदेश पर सिटी मैनेजर ने बाजार में घूम-घूम कर श्रृंगार, बर्तन, सैलून समेत अन्य खुली दुकानों को बंद कराया. सिटी मैनेजर ने कहा कि सरकार के अगले आदेश तक इन दुकानों को बंद रखें. आदेश आने के बाद ही दुकान को खोलें.








