
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार ने लाक डाउन की घोषणा की है. लाक डाउन होने से रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन किए मजदूर वापस गृह प्रखंड पहुंच रहे हैं. बाहर से आये मजदूरों को स्थानीय प्रशासन द्वारा पंचायतों में बने क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किया गया है. प्रखंड में विगत 2-3 दिनों से स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मजदूरों से स्वाब कलेक्शन लेना बंद है. इस संबंध में सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र में एन 95 मास्क नही होने के कारण सुरक्षा की दृष्टिकोण से मजदूरों से स्वाब कलेक्शन नही किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिला को सूचित कर जल्द से जल्द सीएचसी को एन 95 मास्क उपलब्ध कराने की मांग की है. एन 95 मास्क आने के पश्चात ही मजदूरों से स्वाब कलेक्शन शुरू किया जाएगा.







