
जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय संविदा आधारित शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो गंगाधर पांडा से मिलकर विभिन्न समस्याओं को रखा। कुलपति ने कहा कि जो भी मांग है हम उस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए जल्द से जल्द समाधान का प्रयास करेंगे। विश्वविद्यालय के विकास में जो भी उचित कदम होगा और जो मेरे अधीन होगा वह निश्चित पूरा किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ कमलेश कुमार कमलेन्दु व डॉ श्वेता शर्मा शामिल थीं.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







