
जमशेदपुर : जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां ज़िले को जोड़ने वाले खरकई नदी के पुल से कूदकर जान देने वाले का शव निकाल लिया गया और परिवार को सौंप दिया गया. उनकी पहचान हो गई है, वे जमशेदपुर के मानगो के आजादनगर चेपा पुल के पास शालीमार अपार्टमेंट में रहने वाला मोहम्मद नईम थे. जानकारों के मुताबिक, उसकी पत्नी का देहांत कैंसर के कारण हो चुकी थी जबकि वह खुद खाड़ी देशों में रहता था. पत्नी की मौत के बाद से वह यहां आ गया. उसकी दो बेटी भी है. बताया जाता है कि पुल से कूदकर जान देने के कारणों का खुलासा नही हो पाई है. वैसे उसकी मौत पानी मे दम घुटने की बजाय सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हुई है. उसका पैरों की हड्डियां भी टूट गयी थी.








