
जमशेदपुर : नया कोर्ट परिसर में गुरुवार को वकीलों ने जमकर हंगामा किया. वे बैठने के लिए जगह न मिलने से नाराज थे. वकीलों का कहना था कि पहले उनके लिए बैठने की व्यवस्था थी, लेकिन कोरोना को लेकर उसे बंद कर दिया गया है. ऐसे में हजारों वकीलों के पास बैठने की अब कोई जगह नहीं है.

वकील बार काउंसिल ऑफ जमशेदपुर के पदाधिकारियों से भी नाराज नजर आये. उनका कहना था कि पदाधिकारियों ने अपने बचने के लिए जगह तय कर लिया है, लेकिन वकीलों की कोई सुनने वाला नहीं है. यही नहीं वकीलों ने घोषणा कर दी है कि जब तक उन्हें बैठने के लिए उचित जगह नहीं मिलेगी वे काम नहीं करेंगे.
वकीलों के इस रुख को देखते हुए कोर्ट परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि स्थिति अनियंत्रित होती है, तो उसे नियंत्रित किया जा सके. वही वकीलों के हड़ताल की घोषणा से उन आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जो अपने काम के सिलसिले में कोर्ट पहुंच रहे हैं.








