
जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये और जमकर बवाल काटा. क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन बनाया गया था. कंटेनमेंट जोन बने 14 दिन बीत गये. बावजूद सीलिंग नहीं खोली गयी, जबकि गुरुवार को 16वां दिन है. इसी बात को लेकर लोगों में असंतोष है. इस संदर्भ में उन्होंने उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि 14 दिनों के बाद भी कंटेनमेंट जोन को बरकरार रखा गया है. इससे आवागमन से लेकर अन्य कार्यों में परेशानी हो रही है. बाजार नहीं खुल पा रहा है. स्थानीय लोग जनतात मार्केट को खोलने की अनुमति मांग रहे थे. हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराने का प्रयास किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी परेशानियां गिनाते हुए सवाल उठाया कि 16 दिन हो जाने के बाद भी सीलिंग क्यों नहीं खोली जा रही है.








