जमशेदपुर : भले केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जरूरी सेवाओं को लॉकडाउन से अलग किया गया है, लेकिन नियमों में किसी प्रकार की ढील नहीं दी गई है. कारण कोरोना का खौफ अभी देश और राज्य में जारी है. इधर जमशेदपुर की अगर हम बात करें तो यहां लोग सरकार औऱ प्रशासन से मिले छूट का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन करते देखे जा रहे हैं. जहां बाजारें पूर्व की तरह सजने लगी, तो ग्राहक और दुकानदार ये भूल गए कि अभी उनका शहर किस दौर में है. आपको बता दें कि जमशेदपुर में पिछले एक हफ्ते से लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है. भले केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कुछ जरूरी ढील दी है, लेकिन जो स्थितिया नजर आ रही है, वो कहीं से भी उचित नही है.

इधर जमशेदपुर सिटी एसपी, अधिसूचित क्षेत्र समीति के विशेष पदाधिकारी और साकची थाना प्रभीरी ने एक साथ साकची बाजार में छापा मारा. जहां बाजार में खुल्लम- खुल्ला नियमों का उल्लंघन करते सभी अधिकारियों ने दुकानदारों और ग्राहकों को पकड़. वैसे सभी अधिकारियों ने आज सभी को चेतावनी देते हुए नियमों का सख्ती से पालन करने की नसीहत दी. वहीं सिटी एसपी ने साफ कर दिया है, कि अगर दुबारा कोई कानून तोड़ता पाया जाएगा, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वैसे इस छापेमारी के बाद बाजार में हड़कंप मच गया. वहीं आगे इन दिकानदारों और ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा ये देखनेवाली बात होगी.







