
जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंटस सोसाइटी का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मिला और सोसाइटी के अध्यक्ष जगदीश खंडेलवाल ने जमशेदपुर के प्रैकटिशनर सीए की ओर से कोरोना वायरस से ल ड़ने के लिए राहत कोष कार्य के लिए गठित मुख्यमंत्री राहत कोष मे 1 लाख रुपये का चेक प्रदान किया. इसके अलावा दी इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया द्वारा विगत दिनों प्रधानमंत्री राहत कोष में कोविद 19 फंड में 21 करोड़ रुपये का योगदान किया गया था. इस राहत कोष में भी जमशेदपुर शाखा के चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा काफी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था और यहां से सहायता राशि अपने दिल्ली स्थित मुख्यालय एवं पीएम केयर फंड मे भेजी थी. जमशेदपुर के कई र्चाटड अकाउंटेटस अपने सामाजिक दायित्व को निभाते हुए अन्य कई संस्थाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर भी काफी सारे राहत कार्य में जुड़े हुए हैं. प्रतिनिधिमंडल में जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट सोसाइटी के अध्यक्ष जगदीश खंडेलवाल, सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिशिर मिश्रा एवं कार्यसमिति सदस्य प्रभात सेक्सरिया उपस्थित थे.

jamshedpur-ngo-initiative-पर्यावरण दिवस पर ‘एहसास’ ने लगाया रक्तदान शिविर, 56 यूनिट रक्त संग्रहित
जमशेदपुर : कोरोना वैश्विक महामारी के बीच जमशेदपुर ब्लड बैंक में हो रही रक्त की कमी को दूर करने व जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों के उचित उपचार हेतु जमशेदपुर में ‘एहसास’ संस्था की और से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शुक्रवार को बिष्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में 10 बजे से 5 बजे तक चले अभियान में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमे की युवा ऐसे थे जिन्होंने पहली बार रक्त दान किया. इस शिविर में कुल 56 यूनिट रक्त संग्रह किये गए. इस मौके पर उपस्थित अहमद ज़ाकी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर संस्था के लोगो ने कोरोना संकट के दौरान अपना फर्ज निभाते हुए रक्तदान किया है, इस शिविर में खास तौर पर युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जो सराहनीय है. वही संस्था के सलमान पठान ने शहर के सामाजिक संगठनों व रक्तदाताओं से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की है. इस दौरान तनवीर अहसन, नसीम अंसारी, मोहम्मद असद, शाहनवाज़, राशिद समेत संस्था के अन्य लोगो का सराहनीय योगदान रहा.







