
बहरागोड़ा : कोरोना के इस संकटकाल में पूर्व विधायक सह भाजपा के युवा नेता कुणाल षाड़ंगी जनसेवक के रूप में क्षेत्र में काम कर रहे है. श्री षाड़ंगी क्षेत्र में सक्रिय सेवक के रूप में अपना योगदान दे रहे हैं. अपनी ओर से जितना सम्भव हो सके उतनी मदद कर रहे हैं. चाहे वो अपने क्षेत्र में हो या अपने राज्य में. अपने राज्य के बाहर भी जितने सारे श्रमिक काम करने गए हुए थे, वे सब अब वापस आ रहे हैं. उन सब का भी ख्याल हमेशा रख रहे हैं. बहरागोड़ा प्रखंड के गुहियापाल स्थित क्वारंटाइन केंद्र में पहुंचे कुणाल षड़ंगी वहां मौजूद प्रवासी मजदूरों से मिले. उनलोगों का हाल जाना और उनके बीच राशन सामग्री, इम्यून बूस्टर होमियोपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30 और मास्क का वितरण किया. इस दौरान प्रणब उपाध्याय, ललित पंडा, सच्चिदानंद बेरा, शुभम बेरा, पूर्णेन्दु पात्र, अमित बेरा, रुद्र प्रताप बेरा, बबलू पंडा, ब्रजराज पांडा, संजय साहू, रॉबिन महाकुड़, समरेंद्र उपाध्याय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.







