
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बेन्द पंचायत स्थित विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 100 प्रवासी मजदूरों के बीच प्रखंड प्रशासन द्वारा सूखा राशन उपलब्ध कराया गया. विधायक समीर महंती, बीडीओ लेखराज नाग, जिप सदस्य जगन्नाथ महतो ने मजदूरों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया. इस दौरान विधायक श्री महंती ने कहा कि क्वारंटाइन से घर जाने के बाद मजदूर लॉकडाउन के नियमों का पालन करते रहें. सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें और घर से अनावश्यक बाहर न निकले. इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि राधानाथ मुर्मू, पंचायत सचिव रंजीत सिंह, धनंजय करुणामय, रूपा दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे.






