
जमशेदपुर : मेडिका अस्पताल प्रशासन की ओर से अपने जमशेदपुर यूनिट को बंद किए जाने के फरमान के बाद अस्पताल में कार्यरत महिला एवं पुरुष सुरक्षा गार्ड महिला सुरक्षा गार्ड वेतन, पीएफ, बोनस, छुट्टी का पैसा फाइनल सेटलमेंट और सैलरी स्लिप नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए जिला श्रम आयुक्त को एक मांग पत्र सौंपा है. सौंपे गए मांग पत्र के आधार पर उन्होंने आरोप लगाया है, कि मेडिका अस्पताल प्रबंधन ने 13 सितंबर 2020 से जमशेदपुर यूनिट को बंद करने का फैसला लिया है. वैसे इसकी जानकारी प्रबंधन द्वारा उन्हें नहीं दिए जाने की बात कही गयी है. उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन की अवधि में वैश्विक संकट के दौर में भी इन्होंने तन- मन से अस्पताल में अपनी सेवा दी है.
वही इन्होंने कहा कि कि ग्रुप फैसिलिटी एंड सर्विस के महिला एवं पुरुष सुरक्षाकर्मियों, सुपरवाइजरों को वेतन, पीएफ बोनस, छुट्टी का पैसा और फाइनल सेटलमेंट नहीं दिया गया है. जबकि सभी ने पूरे महीने काम किए हैं. वहीं इन्होंने मांग की है, कि एक तरफ प्रधानमंत्री द्वारा कहा गया है, कि कोरोना काल में किसी भी कर्मचारी को काम से वंचित ना किया जाए, वहीं अस्पताल प्रशासन ने वैश्विक संकट के इस दौर में जो फैसला लिया है, वह मानवीय है. फिलहाल उन्होंने अपने वेतन, पीएफ बोनस, छुट्टी का पैसा और फाइनल सेटलमेंट एवं सैलरी स्लिप दिलाने की मांग जिला श्रम आयुक्त से की है. साथ ही भरोसा दिलाया है, कि भविष्य में अगर फिर से इन्हें काम पर रखा जाता है, तो आगे भी ये सभी कर्मचारी अपनी सेवा देने को तैयार रहेंगे.


















