
घाटशिला : जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने शुक्रवार को 500 लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर और सब्जी बीज का वितरण किया. रूरल डेवलपमेंट एसोसिएशन के बैनर तले महिला समूह एवं बाल समूह के सदस्यों के बीच वितरण किया गया. आसना पंचायत के चोड़ोईगोड़ा प्राथमिक विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में आरडीए का कार्य सराहनीय है. इस अवसर पर पूर्व मुखिया शरबत मुर्मू, ग्राम प्रधान श्यामचरण सोरेन, सुजय भट्टचार्य, कंचन कर, भगीरथ दास, श्याम किशोर बख्शी, तपन वर्मन, बेला पाड़, शिवानी दास, सुकोमल मुर्मू, रामदास टुडू, आरशु सोरेन, विक्रम टुडू, बबीता हांसदा, दुर्गा सोरेन, करण मुर्मू, तुलसी मांडी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.


















