
चक्रधरपुर : अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय जगदेव राम उरांव का गत 15 जुलाई को वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर (छत्तीसगढ़) में स्वर्गवास हो गया। उनके निधन पर चक्रधरपुर छात्रावास में वनवासी कल्याण केंद्र के जिला समिति एवं चक्रधरपुर नगर समिति द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया व दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गयी। सभा में स्वर्गीय जगदेव राम उरांव की जीवनी की संक्षिप्त चर्चा राम मनोहर शर्मा, जिला सह सचिव गोपाल मुंडा एवं प्रांत शारीरिक प्रमुख मोहन कच्छप ने की। इस कार्यक्रम में मार्गदर्शक भूपति शर्मा, प्रांत के ग्राम विकास प्रमुख विद्यापति प्रधान, प्रांत सह छात्रावास प्रमुख प्रदीप कुमार महतो, जिला सह व्यवस्था प्रमुख राकेश श्रीवास्तव, जिला बौद्धिक प्रमुख तुषार कांत, नगर संघ चालक देव्रत महापात्र सहित विभिन्न अनुषांगिक संगठन के स्वयंसेवक उपस्थित थे।


















