
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड में बीडीओ ने शौचालय निर्माण को लेकर मुखिया और जल सहियाओं के साथ बैठक की. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी ने शौचालय निर्माण पर विमर्श किया और जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा कि बीएलएस लोब अवशेष उपयोगिता प्रमाण पत्र को 2 दिनों के अंदर जमा करने का निर्देश सभी मुखिया को दिया है.कहा कि शौचालय का निर्माण हर हाल में 28 जुलाई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. तैरेंगे, धोबनी, मेंढीया गोलह की जलसहिया को बैठक में उपस्थित नहीं होने के कारण स्पष्टीकरण किया गया है.















