
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड की मेढ़िया पंचायत स्थित जामशोल गांव में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से वीर शहीद फोटो हो खेल विकास योजना के तहत गोडा मैदान का समतलीकरण सह ड्रेसिंग रूम तैयार किया जाना है. इस कार्य का शिलान्यास विधायक रामदास सोरेन ने नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर विधायक श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने और ग्रामीण प्रतिभा को निखारने के प्रति कृत संकल्पित है. उन्होंने कहा कि पोटो हो योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना से ग्रामीण क्षेत्र में खेल को बढ़ावा मिलेगा. इस अवसर पर पूर्व मंत्री यदुनाथ बास्के, झामुमो नेता कान्हु सामंत, काली पोदो गोराई, रविंद्र नाथ मार्डी, गौरांग माहली, प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, सचिव सोमाय सोरेन, कान्हु टुडू ,संजीवन पातर, प्रिय नाथ बास्के, दामु माहली, रामू चटर्जी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.














