
चाईबासा : रोटरेक्ट क्लब चाईबासा की ओर से स्थानीय संत विवेक इंग्लिस मीडियम स्कूल में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में एसआर रुंगटा ने भी सहयोग किया. पौधरोपण कार्यक्रम में कोरोना वायरस के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया. कार्यक्रम के तहत संत विवेक इंग्लिस मीडियम स्कूल प्रांगण में 50 पौधे लगाए गए. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संत विवेका इंग्लिश स्कूल के निर्देशक सह प्राचार्य एवं रोटरी क्लब की पूर्व अध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल ने रोटरेक्ट क्लब के कार्य की सराहना की. कहा कि रोटरेक्ट क्लब केवल पौधारोपण ही नहीं करते हैं पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाते हैं. उन्होंने बताया कि पौधरोपण से हमें बहुत फायदे होते हैं हमसभी को पौधरोपण जरूर करना चाहिए. उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से स्थानों पर पौधरोपण किया गया है, जिसका एक उदाहरण मांगीलाल रुंगटा उच्च विद्यालय में हमें देखने को मिलता है. उन्होंने बताया कि पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री यमुना सिंह के द्वारा लगाया गया था. इस अवसर पर रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष राहुल सराफ ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया. इस अवसर पर क्लब की ओर से अक्षय गुप्ता, हर्षराज मिश्रा, प्रशांत गुप्ता, पलक चावला, सदाशिव खत्री, आकाश अग्रवाल, सौरभ नेवटिया, सहसचिव अभिषेक कुमार, सचिव निशांत कुमार, अक्षय चौबे, राहुल कर्मकार, आकाश अग्रवाल व उनकी पत्नी ने अपना योगदान दिया.







