
जमशेदपुर : केंद्रीय दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद महंती का रविवार को निधन हो गया. उनके निधन की सूचना पाते ही केंद्रीय दुर्गापूजा कमेटी, उत्कल एसोसिएशन समेत उत्कल समाज के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी. केंद्रीय दुर्गापूजा कमेटी ने ताराचंद महंती के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि सभी सदस्यों हम लोगों के अभिभावक ताराचंद महंती अब नहीं रहे. कमेटी के सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है. साथ ही कहा है कि स्व महंती ने केंद्रीय दुर्गापूजा पूजा कमेटी की विगत 50 वर्षों से सेवा की. उन्होंने सदस्य से अध्यक्ष तक के रूप में योगदान किया.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







