
जमशेदपुर : सोमवार को टीएमएच अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने टीएमएच के जीएम को एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने जीएम को अवगत कराया है कि हमलोग पिछले 20 वर्षों से सेवा दे रहे हैं और वर्तमान में हमलोग रियर हॉस्पीटलिटी के अन्तर्गत कार्यरत हैं. कहा कि समय-समय पर वेंडर बदल जाता है, लेकिन हमलोगों की सुविधाओं में हमेशा कमी रह जाती है. कहा कि वर्तमान में पूरा देश कोविड महामारी से परेशान हैं. लेकिन हमलोगों को वेंडर की ओर से कोविड-19 के हिसाब से कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है. कर्मचारियों ने जीएम से कहा कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए हमलोगों के परिवार के हेल्थ गारंटी के लिए टीएमएच की ओर से एमआर नंबर प्रदान किया जाए ताकि परिवार का सही से उपचार हो सके. साथ ही न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये देने की मांग की. कहा कि कोविड वार्ड से काम करने के बाद हॉस्टल में जाने के बाद हॉस्टल को सैनिटाईज किया जाए और पांच हजार रुपये प्रदान किए जाए ताकि परिवार का देख भाल हो सके. कर्मचारियों का दस लाख रुपये का जीवन बीमा किया जाए और अगर कोई कर्मचारी किसी बीमारी से पीडित है तो उसकी ड्यूटी कोविड वार्ड में ना लागई जाए. कहा कि 14 दिन काम करने के बाद 14 दिन क्वारंटानइ में रहने की सुविधा उपलब्ध कराने समेत अपनी कई मांगों को जीएम के समक्ष रखा.






