• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, October 24, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

deoghar-darshan-started-but…देवघर का बाबाधाम सिर्फ एक दिन का था, मंगलवार से बंद रहेगा मंदिर, सुप्रीम कोर्ट ने दिया था खोलने का आदेश, देवघर डीसी ने कहा-भादों मेला को लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार खोला जाएगा मंदिर का पट

April 9, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

देवघर : सुप्रीम कोर्ट व राज्य सरकार के आदेशानुसार सोमवार को सावन माह के पांचवे सोमवारी एवं पूर्णिमा तिथि के अवसर पर संथाल परगना, पुलिस उपमहानिरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे एवं बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर की उपस्थिति में बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए लिए खोला गया. इस हेतु संथाल परगना, पुलिस उपमहानिरीक्षक नरेन्द्र कुमार सिंह, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर द्वारा तड़के सुबह से हीं बाबा मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था व विधि-व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. प्रातः 4.15 बजे बाबा मंदिर का पट खोले जाने के पश्चात सीमित संख्या में तीर्थपुरोहितों के साथ सुबह 4.30 से 5.15 तक सरदार पंडा गुलाबनंद ओझा द्वारा चयनित छोटे लाल पंडा द्वारा विधिवत बाबा बैद्यनाथ की पूजा अर्चना की गई. इसके बाद सीमित संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए पूर्वाहन 6.30 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक मंदिर का पट बाबा के दर्शन हेतु खोला गया था. इस दौरान दंडाधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सभी मानकों के साथ-साथ सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ का दर्शन कराया गया. वही स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई भी तीर्थ पुरोहित मंदिर के गर्भ गृह में उपस्थित नही थे. मंदिर में दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं की विवरणी के अनुसार 301 श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ का दर्शन सोमवार को किया. ज्ञातव्य है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से मंदिर के आसपास के क्षेत्रों के अलावा मंदिर प्रांगण में दंडाधिकारी, पुलिस बल के जवान एवं मंदिर कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. इसके अलावे मंदिर प्रांगण में प्रवेश के दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन कराते हुए श्रद्धालुओं को थर्मल स्कैनर से स्कैन करने के पश्चात मास्क का उपयोग करवाते हुए एवं सेनेटाइजड करते हुए फुटओवर ब्रिज के माध्यम से बाबा मंदिर में प्रवेश कराया गया. इस दौरान उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन करते हुए मंदिर प्रांगण व इसके आसपास के क्षेत्रों में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व पुलिस बल के जवानों को निदेशित किया गया कि मंदिर का पट बंद रहने के बाद आप सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही और भी ज्यादा बढ़ गयी है. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को मेला आयोजन न होने व मंदिर बंद होने की स्थिति से अवगत कराते हुए ससम्मान उन्हें उनके गंतव्य स्थान की ओर रवाना करें. साथ हीं पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थलों पर पूर्ण रूप से एक्टिव रहें.

मंगलवार से पूर्व की तरह बाबा मंदिर में लागू रहेंगे नियम, आम श्रद्धालु कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ का ऑनलाइन दर्शन
इसके अलावे बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य में लागू लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मंगलवार से पूर्व की तरह बाबा मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा. भादो माह में मंदिर खोलने को लेकर राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगे की व्यवस्था शुरू की जाएगी. साथ ही बाबा मंदिर में परम्परागत प्रातः एवं संध्या कालीन पूजा के दौरान सिर्फ तीर्थ पुरोहित हीं सीमित संख्या में पूजा में सम्मिलित होंगें एवं सोशल डिस्टेंसिंग व स्वास्थ्य संबंधी अन्य मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगें. झारखण्ड उच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार के निदेशानुसार किसी भी स्थिति में उपरोक्त पूजा में महिलाओं, बच्चों सहित किसी भी बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश मंदिर के अंदर वर्जित रहेगा. प्रातः एवं संध्या कालीन पूजा में सिर्फ पूजा-पाठ करने वाले तीर्थपुरोहित हीं सीमित संख्या में सम्मिलित होंगे एवं इसके अलावे किसी भी अन्य व्यक्ति का मंदिर परिसर में प्रवेश निषिद्ध रहेगा. इस मौके पर उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस संदीप मीणा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Developer

Developer

Related Posts

West singhbhum ganga aarti – छठी मैया की भक्ति में जगमगायेंगे चक्रधरपुर के तीन घाट, गूंजेगी गंगा आरती
खबर

West singhbhum ganga aarti – छठी मैया की भक्ति में जगमगायेंगे चक्रधरपुर के तीन घाट, गूंजेगी गंगा आरती

October 24, 2026
Jamshedpur extortion in name of police : सिदगोड़ा बाजार में पुलिस अधिकारियों के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, एक पकड़ाया, दूसरा फरार, देखिए – video
खबर

Jamshedpur extortion in name of police : सिदगोड़ा बाजार में पुलिस अधिकारियों के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, एक पकड़ाया, दूसरा फरार, देखिए – video

October 24, 2026
jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त
खबर

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

October 23, 2026
Next Post
adivasi-ho-samaj-mahasabha-आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष सामु सामड को किया गया याद, आदमकद प्रतिमा का अनावरण, कोल्हान के सारे बड़े नेताओं ने लिया हिस्सा

adivasi-ho-samaj-mahasabha-आदिवासी हो समाज महासभा के संस्थापक अध्यक्ष सामु सामड को किया गया याद, आदमकद प्रतिमा का अनावरण, कोल्हान के सारे बड़े नेताओं ने लिया हिस्सा

jamshedpur-mandir-अयोध्या में राममंदिर स्थापना पर जमशेदपुर में होगा भव्य पूजन, घोड़ाबांधा के श्री साईनाथ देवस्थानम में होंगे विशेष पूजन अनुष्ठान

jamshedpur-mandir-अयोध्या में राममंदिर स्थापना पर जमशेदपुर में होगा भव्य पूजन, घोड़ाबांधा के श्री साईनाथ देवस्थानम में होंगे विशेष पूजन अनुष्ठान

jamshedpur-central-durga-puja-committee-केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पुरोधा ताराचंद महंती हुए पंचतत्व में विलीन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया शोक

jamshedpur-central-durga-puja-committee-केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पुरोधा ताराचंद महंती हुए पंचतत्व में विलीन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जताया शोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 24th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 24 अक्टूबर 2026

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच

Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच

Jamshedpur marudhar sahitya  seminar : मरुधर साहित्य ट्रस्ट की साहित्यिक गोष्ठी में जुटे नगर के साहित्यकार, रचनाकारों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित रचनाएं

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur blood donation camp : हिंद एकता सामाजिक संस्था’ के शिविर में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से किया रक्तदान, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त

West singhbhum pickup van accident : खूंटपानी के पास शराब लदी पिकअप वैन पलटी, बीयर और शराब की 209 पेटियां सड़क पर बिखरीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कर रही जांच

Adityapur body found hanging : कांड्रा में घर के बाहर छत से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, घटना को लेकर पूरे इलाके में मचा हड़कंप, पुलिस मामले की कर रही जांच

Jamshedpur marudhar sahitya  seminar : मरुधर साहित्य ट्रस्ट की साहित्यिक गोष्ठी में जुटे नगर के साहित्यकार, रचनाकारों ने प्रस्तुत कीं स्वरचित रचनाएं

Jamshedpur rural two died in bike accident : बोड़ाम के पगदा गांव में दो बाइकों की टक्कर में चुड़दा के गणेश कर्मकार की मौत, महिला समेत तीन अन्य लोग जख्मी

Singhbhum Chamber Trade Fair- सिंहभूम चैंबर का दीपावली ट्रेड फेयर के पोस्टर का हुआ विमोचन, ट्रेड फेयर 26- 28 अक्टूबर तक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News