
घाटशिला : घाटशिला की जिला परिषद सदस्य देव्यानी मुर्मू ने अनलॉक डाउन 3 को देखते हुए 100 जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. विसेज एंड ब्लेसिंग्स टीम की लीडर आकांक्षा सिंह के साथ सूदूरवर्ती गांव महेशडूबा और कालचिति पहुंचकर जिला परिषद सदस्य देव्यानी मुर्मू ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री के साथ ही जरूरत की अन्य सामग्री का भी वितरण किया. ज़िला परिषद सदस्य देव्यानी मुर्मू और आकांक्षा सिंह ने बताया कि लॉकडाउन 1 से लेकर अनलॉक 3 तक अब तक चार हजार जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जा चुका है. जिला परिषद सदस्य ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति भी जागरूक किया. उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में ग्रामीण प्रशासन का सहयोग करें, कहा कि सरकार के नियमों का पालन करें. कहा कि ग्रामीण अनावश्यक घर से बाहर ना निकले ,मास्क का प्रयोग करें और समय समय पर हाथ साबुन या सेनिटाइजर से लोगों. इस अवसर पर ज्योतिन महतो,बुधेश्वर महतो,दीपक महतो,दशरथ सोरेन,सुकलाल मुर्मू, मुकेश मुर्मू, अरविंद सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित थे.







