
सरायकेला : जिले की खरसावां थाना पुलिस ने बीते 11 अगस्त को आमदा ओपी क्षेत्र के बूढ़ीतोपा गांव की 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले का खुलासा करते हुए दो दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार दोनो दुष्कर्मी कुचाई थाना अंतर्गत पोटोबेड़ा के बताए जा रहे हैं. जिनका नाम शिवम महतो और दीपक महतो बताया जा रहा है.
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के पास से दो मोबाईल और एक पल्सर बरामद किया है. वहीं प्रशासन की ओर से पीड़िता को सहायता राशि दिए जाने की प्रत्रिया शुरू कर दी गयी है. बताया जा रहा है, कि घटना के बाद जिले के एसपी के निर्देश पर सरायकेला एसडीपीओ द्वार एक टीम गठित कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दोनों ने पुलिस के समक्ष अपना गुणाह कबूल कर लिया है.







