Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में प्रतिदिन रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है. यह संख्या 78 हजार पहुंच चुकी है. ऐसे में संक्रमण काल में सितंबर में आयोजित होने वाली JEE व NEET की परीक्षा के दौरान लाखों बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. इस बात का ध्यान केंद्रीय शिक्षा मंत्री को रखना चाहिए. मुख्यमंत्री ने छात्रों के स्वास्थ्य के मद्देनजर देश के युवा, खासकर चिकित्सकों एवं इंजीनियरों से आयोजित होने वाली परीक्षा के संदर्भ में सुझाव मांगा है.
दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा जेईई व नीट परीक्षा के परीक्षार्थियों के सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने की तैयारी की है. जानकारी के अनुसार रविवार की शाम इस नंबर को जारी किया जायेगा. रांची स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे.



















