Jamshedpur : पालघर में हुए साधु-संतों के साथ माबलिंचिंग एवं हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जमशेदपुर के विभिन्न मन्दिरों एवं मठों में परशुराम शक्ति सेना के आह्वान पर एकदिवसीय उपवास का कार्यक्रम रखा गया. इसके तहत जमशेदपुर के बिष्टुपुर में श्री परशुराम शक्ति के केन्द्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय, केन्द्रीय महासचिव रंजीत झा, केन्द्रीय सचिव सौरभ पाठक, विनय मिश्रा पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, पंचदशनाम जूना अखाड़ा के मेघानन्द सरस्वती, धर्म सेना के सूरज ओझा, राम मंदिर के पुजारी एवं सदस्य उपस्थित थे. बिष्टुपुर गरम नाला शिव मंदिर में परशुराम शक्ति सेना के अंकुश मिश्रा के नेतृत्व में शुभम तिवारी एवं अन्य उपस्थित थे, जो एकदिवसीय उपवास पर बैठे.
परसुडीह में श्री परशुराम शक्ति सेना के साथ विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के सदस्य भी उपस्थित थे. यहाँ आरके ग्राउंड हनुमान मंदिर परिसर में एक दिवसीय उपवास के कार्यक्रम में परशुराम शक्ति सेना के जिला महासचिव सौरव तिवारी एवं प्रियांशु तिवारी, विश्व हिन्दू परिषद के जिला प्रवक्ता सिसांत सिंह के साथ सतीश सिंह, अनुज पाण्डेय, सूरज वर्मन, सुमन, अंकित, सौरव व अन्य लोग उपस्थित थे. जुगसलाई में केसरी नन्दन हनुमान मंदिर में परशुराम शक्ति सेना के रितेश मिश्रा के नेतृत्व में विशाल तिवारी, नितेश मिश्रा एवं अन्य लोग एकदिवसीय उपवास पर बैठे. बारीडीह हरिजन बस्ती हनुमान मंदिर में परशुराम शक्ति सेना के आदित्य भारद्वाज एवं प्राज्वल मिश्रा के नेतृत्व में सेना के सदस्य एकदिवसीय उपवास पर बैठे. मानगो में परशुराम शक्ति सेना के निरंजन झा एवं रूपेश दुबे के नेतृत्व में सदस्यों द्वारा एकदिवसीय उपवास रखा गया. कदमा के खडगेश्वर बैल बाबा मंदिर में भी बीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में भी मंदिर के सदस्यों द्वारा एकदिवसीय उपवास का कार्यक्रम किया गया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला कार्यक्रम संयोजक राकेश पांडे एवं जिला कार्यक्रम सह संयोजक कौशिक मिश्रा की भी अहम भूमिका रही. सभी जगहों पर सामाजिक दूरी एवं सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया.









