
जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिष्टुपुर मेन रोड पर आए दिन ट्राफिक जाम लगा रहता है. इसका मुख्य कारण लोग अपनी गाड़ियों को सड़कों के किनारे यत्र- तत्र स्थानों पर ही पार्किंग कर देते है. जाम लगने रहने से लोगों को आने जाने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आम लोगो के हितों का ख्याल रखते हुए बुधवार को बिष्टुपुर ट्राफिक पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने कई गाड़िय़ों का चालान काटा. कई गाड़ियों को पुलिस ने क्रेन की मदद से थाने पहुंचाया. यह अभियान लगातार चलता रहेगा. पुलिस ने बताया कि लोग सड़क के किनारे ही वाहन खड़ी कर बाजार में खरीददारी करने चले जाते है. जबकि वहां नो पार्किंग का साइन बोर्ड भी लगा रहता है.






