
चाकुलिया: चाकुलिया विधायक कार्यालय में बहरागोड़ा और चाकुलिया प्रखंड के टेट पास अभ्यर्थियों ने विधायक समीर माहंती को ज्ञापन सौपा. ज्ञापन में कहा है कि 2016 में हुई जे टेट परीक्षा में 52 हजार परीक्षार्थी उतीर्ण हुए हैं. राज्य के प्राथमिक और मध्य विद्यालय में करीब 24 हजार शिक्षक के पद रिक्त है लेकिन अभी तक सरकार ने टेट पास अभ्यार्थियों की नियुक्ति नही हुई है. कहा कि जे टेट पास प्रमाण पत्र की मान्यता भी समाप्त होने जा रहा है अनेक अभ्यार्थी की आयु सीमा भी समाप्त हो गया है और अनेक अभ्यार्थी की आयु सीमा समाप्त होने जा रहा है. कहा कि टेट पास अभ्यार्थियों की मांग को आप सदन में उठाकर सरकार को नियुक्ति प्रक्रिया करने की मांग करें. मौके पर विधायक श्री महंती ने टेट पास अभ्यार्थियों को आश्वस्त किया की वे आगामी मानसून सत्र में 2016 जे टेट पास अभ्यर्थियों की नियुक्ति की मामला को विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया है. मौके पर राजेश कुमार साहू,मालती सोरेन,पुपा राय, नवो कुमार जाना,हेमंतो कुमार कर,सब्यसाची नायक,पापुन राणा,निखिल गोप,अर्पिता राय, तनुजा पाल,आदि उपस्थित थे.
विधायक समीर महंती ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाबांदा प्रखंड के बनमाकड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों का गुरुवार को दौरा कर विधायक समीर महंती ग्रामीणों की समस्या से अवगत हुए. ग्रामीणों ने विधायक से कहा कि पंचायत के गांव आज भी विकास से दूर है. ग्रामीण पेयजल, सड़क, पेंशन और आवास जैसी मूलभूत सुविधा पाने से स्थानीय लोग वंचित है. श्री महंती ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे संबंधित पदाधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार राज्य और क्षेत्र में विकास करने के प्रति संकल्पित है. कोरोना संक्रमण के कारण जिस गति से क्षेत्र में विकास होना चाहिए था नही हो पाया है. कहा कि आने वाले समय में सरकार गांव के विकास के प्रति कई योजनाएं पारित की है जिसपर कार्य जल्द ही शुरू होगा. मौके पर जिला परिषद् सदस्य बेलवुती मुर्मू, बहरागोड़ा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, झारखण्ड आंदोलनकारी दशरथ मांडी, शामपदो टुडू, अरुण बारीक, मेघराय हेम्ब्रम, साकिला हेम्ब्रम, विनोद बागाल, स्वपन पाल, बुकाई सोरेन, जितेन माहली, देबदास मुंडा, हाड़ी राम सोरेन आदि उपस्थित थे.







