
Chaibasa : मानव सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी चक्रधरपुर के तत्वाधान में रविवार को चक्रधरपुर के बड़ी बाजार में कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया. दक्षिण पूर्व रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम में पवन चौक, बाटा रोड, कपड़ा पट्टी, गुदरी बाजार एवं पोस्ट ऑफिस रोड तथा बड़ी बाजार के दुकानदारों एवं ग्राहकों को आपस में 2 गज की दूरी बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों पर सदैव फेस मास्क का व्यवहार करने, आवश्यकता अनुसार बार-बार साबुन पानी हथवा हैंड सैनिटाइजर से अपने हाथों को साफ रखने के प्रति जागरूक किया गया.
इस दौरान जिनके पास फेस मास्क नहीं था, वैसे लोगों को फेस मास्क भी उपलब्ध कराया गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान पीए सिस्टम पर कोरोनावायरस कोविड 19 के प्रसार को रोकने हेतु सरकार द्वारा बताए गए अनुशासन नियमों का अनुपालन करने के संबंधित अनाउंसमेंट भी किया गया. उक्त कार्यक्रम मैं रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव कृष्ण मोहन प्रसाद, सदस्य मनीष शर्मा, प्रवीर प्रमाणिक, टी साल्वाडोर एवं बनेश्वर महतो तथा भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्य मुरारीलाल पाठक, प्रदीप कुमार सोनी, विभूति मुखर्जी एवं अमर कुमार ने भाग लिया.







