
जमशेदपुर: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है. इसके तहत भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए कार्यकर्ता अलग अलग तरीके से सेवा सप्ताह मना रहे है. आज इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक के नेतृत्व में शुक्रवार को सुबह सिदगोड़ा सब्जी मंडी मैदान में पांच फलदार पौधें लगाए गए. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौधरी, रूबी झा, काजू सांडिल, निर्मल गोप, निकेत सिंह, मिनी सिंह, कुश कुमार सहित भाजयुमो के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







