
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू ने झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना को प्रारंभ करने के लिए सभी पंचायत सचिव, प्रभारी पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि बहरागोड़ा के लिए 6959 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रखंड कार्यालय में आवेदन प्राप्त हो रहा है जिसकी जांच हेतु टीम गठित किया गया है. जिसमें पंचायत सचिव,प्रभारी पंचायत सचिव,शिक्षक,आंगनबाड़ी सेविका सदस्य रूप में कार्य करेंगे. समावेशन और अपवर्जन मानक के आधार पर सुपात्रता की जांच की जाएगी. जांच के पश्चात सूची तैयार की जाएगी और आपत्ति का निराकरण हेतु मुखिया की अध्यक्षता में ग्रामसभा होगा. ततपश्चात ग्रामसभा में आपत्ति का निराकरण किया जाना है जिसमें संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव,पंचायत के विद्यालय के प्रधानाध्यापक,शिक्षक,आंगनबाड़ी सेविका उपस्थित रहेंगे. इस कार्य के लिए सरकार ने तिथि निर्धारित की है, जिसके अंदर कार्य पूरा कर लेना है. बैठक में पंचायत सचिव प्रभारी पंचायत सचिव समेत अन्य उपस्थित थे.







