
Jamshedpur : body found on railway track : गोविंदपुर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली रेलवे ट्रैक पर 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव की पहचान 60 वर्षीय सावन लहरी के रूप में हुई है, जो राहड़गोड़ा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर पहुंचे. इस बीच सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है.
बताया जाता है कि बुजुर्ग मानसिक रूप से पीड़ित थे. मंगलवार की सुबह घर से चाय पीकर निकले थे. तभी अचानक किसी ने बुजुर्ग का शव रेलवे ट्रैक पर होने की जानकारी दी. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की तफ्तीश में जुट गई है.







