
मुसाबनी : मुसाबनी के अग्रसेन भवन में दुर्गा पूजा के मद्देनजर पूजा कमेटी और समाज सेवियों के साथ बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक उपस्थित थे.मौके पर संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य पर पूजा संचालन हेतु कई गाइडलाइन दी है, सभी पूजा कमेटी सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए पूजा का संचालन करें. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने में सभी लोग प्रशासन का सहयोग करें.कहा कि पूजा कमेटी पूजा मंडप में लोगों की भीड़ ना होने दे और ना ही पंडाल में प्रसाद का वितरण करें. बैठक में पुलिस उपाधीक्षक, मुसाबनी, थाना प्रभारी मुसाबनी, और पुलिस निरीक्षक मुसाबनी, सभी पूजा कमिटी के आयोजक उपस्थित थे.वही एसडीओ ने घाटशिला थाना परिसर में भी पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर सरकार की गाइड लाइन को अनुपालन करते हुए पूजा संचालित करने की बात कही है.







