
चाईबासा: बुधवार को कुमारडुंगी प्रखंड अंतर्गत सभी तीन जोन प्रभारियों के साथ प्रखंण्ड पर्यवेक्षक सह इंटक जिला उपाध्यक्ष ईरशाद अहमद द्वारा बैठक कर केंद्र सरकार द्वारा पारित किया गया. काला कानून कृषि बिल विरोध में हस्ताक्षर अभियान को सफल करने के लिए ग्रामीणों के डोर टू डोर जाकर हस्ताक्षर करा कर सभी ग्रामीण को जागरूक किया. केंद्र सरकार द्वारा किसान के धान – गेहूं का जो पूर्व में यूपीए सरकार द्वारा एमएसपी दिया जा रहा था उसी को दोबारा चालू किया जाए ताकि रद्द कर किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया जाए. उनका एमएसपी हटाकर पूंजीपतियों द्वारा कृषक को मजबूर किया जा रहा है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर इस काला कानून रद्द करने की मांग किया जाएगा. कुमारडुंगी की प्रखंड के पर्यवेक्षक सह इंटक जिला उपाध्यक्ष इरशाद अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पूंजीपति और उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाली मनसा पूरी नहीं होने दिया जाएगा. इसके लिए हम सभी को मिलकर केंद्र सरकार को बताना होगा किसानों पे अत्याचार करना बन्द करे, मोदी सरकार पुरे देश के किसान अपना एमएसपी मुल्य लेकर ही रहेगा. प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम गगरीई भोंडा पंचायत अध्यक्ष कृष्णा पाठ पिंगुवा बड़ामुन्डी पंचायत अध्यक्ष प्रदीप हेस्सा सभी ग्राम के ग्राम मुंडा मिलकर जागरूक करने का काम किया जा रहा है. बैठक में मुख्य रूप से सभी तीन जोन के प्रभारी उपस्थित थे.







