
चाईबासा: जिला मुख्यालय के सदर थाना अंतर्गत मधु बाजार स्थित जनता निवास लॉज में सदर एसडीपीओ अमर पाण्डेय के नेतृत्व में छापामारी की गयी. इस दौरान लॉज में बिहार के मुंगेर जिले से आये दो युवक को पिस्टल और सात जिंदा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबध में चाईबासा पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी की जिले में आर्मस सफ्लाई करने का कारोबार चल रहा है. इसी संदर्भ में चाईबासा पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि चाईबासा के मधु बाजार स्थित जनता निवास लॉज में बिहार के मुंगेर से दो युवक हथियारों का जखिरा लेकर आया है जो चाईबासा के ही किसी व्यक्ति को सप्लाई करता है. इसी सुचना के आधार पर सदर एसडीपीओ अमर पाण्डेय के नेतृत्व में जनता निवास लॉज में छापामारी की. इस दौरान पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा. युवकों की निशानदेही पर विक्रम राम हिन्दचौक, बड़ीबाजार के घर से एक पिस्टल एवं जिन्दा गोली 7.65 को बरामद किया है. पिस्टल एवं गोली नागमणि पासवान एवं वरुण यादव ने लाकर पंकज राम को दिया था. पंकज राम, विक्रम राम को रखने के लिए दिया था. नागमणि पासावान एवं अरुण यादव ने ही पिस्टल एवं गोली उपलब्ध करायी. सदर थाना मे मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दी है.







