
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के चाकुलिया – माटिहाना मुख्य सड़क के दीघी गांव के पास विगत दिनों अपकारी बिभाग से बचकर कार में अवैध शराब लेकर भाग रहे नागेश्वर सिंह और चचेरा भाई अनुराग सिंह ने अनियंत्रित होकर दो बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी. इस दुर्घटना में दो महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए थे. घटना स्थल पर कार छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गये थे. पुलिस ने इस घटना के संबंध में थाना में कांड संख्या 60/20 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापामारी कर रही थी, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घटना के आरोपी अनुराग सिंह को घाटशिला से धर दबोचा. पुलिस ने अनुराग सिंह से पूछताछ कर जेल भेज दिया है. वही नागेश्वर सिंह अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.







