जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रांची विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाक़ात कर जुगसलाई नगर परिषद् क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधायुक्त “फायर ब्रिगेड” सबस्टेशन की स्थापना के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जुगसलाई नगर परिषद् क्षेत्र में आगलगी की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है. जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र घनी आबादी वाला व्यावसायिक क्षेत्र है. (नीचे भी पढ़ें)
जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में फायर ब्रिगेड स्टेशन ना होने के कारण अचानक इस क्षेत्र में कहीं भी आग लगने पर सही समय पर दमकल नहीं पहुंच पाती है जिसके कारण लाखों का नुकसान हो चुका होता है. ऐसी स्थिति में जुगसलाई नगर परिषद में अत्याधुनिक सुविधायुक्त फायर ब्रिगेड सबस्टेशन का निर्माण अतिआवश्यक है. सबस्टेशन निर्माण से पूर्व तत्काल कम से कम दमकल की दो गाड़ियां उपलब्धता हेतु आदेश देने की कृपा की जाये, जिससे आपदा की स्थिति में लोगों के जान-माल की रक्षा हो सके.







