
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी( बीडीओ) कुमार एस अभिनव ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत धरमबहाल-काशिदा पंचायत में आजीविका समूह मां संतोषी महिला मंडल धरमबहाल और दुर्गा महिला मंडल समूह काशिदा द्वारा लगाए गए मुढ़ी उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया. बीडीओ ने महिला समूह की सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि स्वरोजगार की दिशा में ये काफी अहम कदम है. कहा कि महिलाएं संगठित होकर सरकार की योजनाओं से जुड़कर स्वावलंबी बने. सरकार की श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन योजना जन कल्याणकारी योजना है. महिलाएं योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बने. इस अवसर पर जेएसएलपीएस के शिवदास घोष, रुर्बन एरिया प्लानर एक्सपर्ट शीतल कुमारी, आरसीडीसी पंकज कुमार सहित समूह से जुड़ी सभी महिलाएं सदस्य उपस्थित थे.







