
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने खूब तांडव मचाया. इस दौरान चोरों ने एयरपोर्ट के पास दो मंदिर का सहित एक दवा दुकान को अपना निशाना बनाया. सोनारी एयरपोर्ट के पास बीती रात बजरंग बली मंदिर से चोरों ने दान पेटी से चोरी कर ली. शुक्रवार सुबह जब मंदिर की सफाई करने स्थानीय निवासी मोंटी शर्मा पहुंचे, तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है. तह उन्होंने इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दी. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

स्थानीय लोग जब मंदिर पहुंचे तो पाया कि मंदिर की दान पेटी का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखे सारे रुपए निकाल लिए गए हैं. वहीं थोड़ी देर बाद लोगों को जानकारी मिली कि मेन रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भी चोरों ने चोरी कर ली है. इधर एयरपोर्ट के पास ही एक दवा दुकान में भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, हालांकि वह इस प्रयास में सफल नहीं हो सके. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
मिली जानकारी के अनुसार दोनों मंदिर से लगभग 30 से 40 हजार रुपए की चोरी हुई है. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है संभवत इस में दो से तीन चोर की संलिप्तता बताई जा रही है. वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है.







