
मुसाबनी: मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने प्रखंड कर्मियों के साथ मनरेगा एवं अन्य योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में दीदी बाड़ी योजना के क्रियान्वयन को लेकर जेएसएलपीएस के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि टीम वर्क के साथ सभी को कार्य करना है और उक्त योजना को जल्द से जल्द पूरा कराना है. अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूरा करने के लिए सभी कनीय अभियंता और ग्राम रोजगार सेवक को निर्देशित किया गया है. सोक पीट निर्माण को लेकर सभी ग्राम रोजगार सेवक से जानकारी प्राप्त की और ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. जिन पंचायतों में सोक पीट अभी तक पूरा नहीं हुआ है उनसे स्पष्टीकरण किया गया है. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि मनरेगा अन्तर्गत सभी योजनाओं को कर्मठता पूर्वक सफल तरीके से संपादित करे और प्राक्कलन एवं मनरेगा के प्रवाधान के आधार पर ही काम कराने का निर्देश दिया. साथ ही मनरेगा अंतर्गत सामग्री मद का भुगतान करने से पूर्व कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों द्वारा सत्यापन करने के बाद ही मद का भुगतान करने का निर्देश दिया है. बैठक में कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक समेत अन्य उपस्थित थे.
राशन कार्ड के सत्यापन का काम जल्द से जल्द पूरा करें
मुसाबनी प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत सुपात्रता के सत्यापन हेतु प्रतिनियुक्त शिक्षकों के साथ बैठक की. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विस्तार पूर्वक शिक्षकों को राशन कार्ड के सुपात्रता के सत्यापन के बारे में जानकारी दी और इसे दो दिनों के अन्दर निष्पादन करने का निर्देश दिया है. इसके अलावे आधार सिडिंग करने हेतु पीडीएस डिलरों से सम्पर्क करके संबंधित प्रतिवेदन प्रखंड कार्यालय में समर्पित कराने का भी निर्देश दिया है.







