
चाकुलिया : चाकुलिया के कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेसियों ने कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई. वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. इस दौरान कांग्रेसियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल और स्व इंदिरा गांधी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में अभय महंती, अनिल मिश्रा, रमाकांत शुक्ला, भोमबल राय, मिनी बेरा समेत कांग्रेस के अन्य लोग उपस्थित थे.















