
जमशेदपुर : देश के पहले गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए. साथ ही उनके बताए आदर्शों पर चलने की प्रेरणा ली. इस अवसर पर भाजपा नेता अनिल मोदी ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को न केवल देश बल्कि पूरा विश्व एकता दिवस के रूप में मना रहा है. उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के बताए आदर्शों को जीवन में आत्मसात किए जाने की बात कही. इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार समेत कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.















