
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख हीरामणि मुर्मू, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के कुल 32 लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र वितरण किया. जिन लाभुकों को स्वीकृति पत्र वितरण किया गया उनमें उत्तम पातर, लाल मोहन रजक, मान सिंह मुर्मू, चांद मोनी सोरेन, प्रबीर मांझी आदि शामिल हैं. इस मौके पर उप प्रमुख श्रवण अग्रवाल, पीएम आवास समन्वयक विप्लव महतो समेत अन्य उपस्थित थे.















