
जमशेदपुर:जमशेदपुर में कोरोना को देखते हुए छठ पर्व उत्सव समिति की ओर मानगो जवाहरनगर रोड नंबर 6 में श्रमदान कर कृतिम छठ घाट तैयार किया है. समिति के सदस्यों ने खुद ही श्रमदान कर बस्ती के लोगो के लिए कृतिम छठ घाट बनाया है. वहीं समिति के अलुल मिश्रा की ओर से स्वर्णरेखा घाट, वर्कर्स कॉलेज घाट, और बड़ाबांकी में छठ व्रत घारियों के लिए निशुल्क मास्क की व्यावस्था की गई है. इसके पूर्व भी समिति के सदस्य रोहन श्रीवास्तव की ओर से छठ के लिए घर -घर जाकर निशुल्क पूजन सामग्री उपलब्ध करवाया गया था. इस मौके पर गोलू सिंह, राहुल सिंह, रवि मोहंती, राजकुमार सिंह, ससुक, ओंम् गिलेहरि, सागर ओझा, मुकेश कुमार, अमरजीत गुप्ता, पृतिष सरकार, उज्ज्वल सिन्हा, परिमा सिन्हा का सहयोग रहा.






