
जमशेदपुर:जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत दुनी रोड स्थित मन्नान नदाब की रुई धुनाई की दुकान में शुक्रवार अगले सुबह चार बजे आग लग गई. आग रुई पर लगते ही धूं-धूं कर जलने लगी. देखते -देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया. इसकी सूचना स्थानीय लोगो ने अग्निशमन विभाग और दुकानदार को दी. सूचना पाकर गोलमुरी अग्निशमन विभाग से एक दमकल मौके पर पहुंची औऱ आग पर काबू पाया. थोड़ी देर बाद दुकानदार मन्नान भी मौके पर पहुंचे. आग की चपेट में रुई धुनने की मशीन, नए कपड़े. रुई, नकद के अलावा सारे सामान जल कर राख हो गए. इस आगजनी में करीब लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.







