
घाटशिला: सरना आदिवासी धर्म कोड झारखंड विधानसभा में सर्वसम्मति से पास होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई देते हुए आदिवासी समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला. जुलूस में आदिवासी समाज के देश परगना बैजु मुर्मू और विधायक रामदास सोरेन शामिल हुए. जुलूस में शामिल लोग मादर,धमसा बजाते हुए बाजार का परिभ्रमण कर खुशियां मनाई. इस दौरान समाज के लोगों ने विधायक श्री सोरेन को माला पहनाकर स्वागत किया. मौके पर विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने सरना आदिवासी धर्म कोड पारित कर समाज की वर्षो पुरानी मांग को पूरा किया है. कहा कि सरकार ने बिल पारित कर समाज को उनका हक और अधिकार देने का काम किया है. कहा कि झामुमो क्षेत्रीय पार्टी है क्षेत्र की भाषा और संस्कृति से अवगत है. झामुमो के नेतृत्व में बनी सरकार राज्य और क्षेत्र का विकास करेगा. समाज के लोग संगठित होकर पार्टी से जुड़कर क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाये



