जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा मोड़ पर शुक्रवार रात नशेड़ियों के एक गुट में आपसी कहासुनी के बाद हिंसक झड़प हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धारदार हथियार (चापड़) चलने लगे. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस खूनी संघर्ष में विष्णु सिंह सरदार और राहुल सरदार गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, बीच-बचाव करने पहुंचीं विष्णु सिंह सरदार की पत्नी पर भी लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं. घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार कराया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी नीग्रो को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.




