जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत अंतर्गत आर डी टाटा गोल चक्कर के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई. इधर घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने पर बर्मामाइंस थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार स्कूटी चालक अपने रास्ते जा रहा था, वही पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसे कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया. गाड़ी का चक्का उसके ऊपर चढ़ने से मौके पर ही स्कूटी चालक की मौत हो गई है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]





