जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत आरडी टाटा गोल चक्कर के पास शनिवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मृत व्यक्ति की पहचान हो गई है. मृतक का नाम बापी महतो (35) है. वह जुगसलाई के महतो पाड़ा के रहने वाले थे. घटना की सूचना परिजनों को तब हुई जब उनकी पत्नी संतोषी महतो ने बापी के मोबाइल पर फोन किया. पुलिस ने फोन उठाया और घटना की जानकारी दी. इधर घटना की सूचना पाकर मृतक की पत्नी एमजीएम अस्पताल पहुंची. संतोषी ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं. बापी महतो टिनप्लेट के ठेका कर्मी थे. वह कंपनी में कैमरा ऑपरेटर का काम करते थे. रविवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा. बता दें कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार बापी महतो की मौत हो गई थी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया था.







