
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों की संख्या कम की जायेगी. इसको लेकर कंपनी की ओर से अर्ली सेपरेशन स्कीम (इएसएस) लाने जा रही है. योजना के मुताबिक, टाटा मोटर्स एक दिसंबर से इएसएस को लांच कर सकती है. इससे पहले टाटा स्टील भी इएसएस ला चुकी है, जिसके बाद टाटा मोटर्स की ओर से अब यह पहल की जा रही है. इसकी घोषणा एक से दो दिनों में संभव है. अगर कोई कारण से देर हुआ तो 15 दिसंबर तक जरूर आ जायेगा. वैसे सबको इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह नया स्कीम आ जायेगा. इससे पहले वर्ष 2014-2015 में इस योजना को लाया गया था. जो भी काम करने में अक्षम है या दिक्कत है या फिर एबसेंट किसी न किसी कारणों से रहता है, उसको इएसएस देने की योजना लायी जा रही है. 40 से 50 साल तक के कर्मचारी इसका लाभ उठा सकते है. इसके तहत अंतिम बेसिक और डीए का शत-प्रतिशत राशि 60 साल की उम्र तक मिलेगा, जो प्रतिमाह मिला करेगा. इसके अलावा तीन माह तक अतिरिक्त क्वार्टर भी रख सकेंगे. कर्मचारियों के लिए इसके लिए एक हेल्पडेस्क भी खोलने की योजना है, जिसको लेकर यूनियन से प्रारंभिक तौर पर बातचीत हो चुकी है, जिसमें संकेत दे दिये गये है. हालांकि, यह मामला मैनेजमेंट का होता है, लेकिन फिर भी यूनियन को जानकारी दे दी गयी है. जो भी कर्मचारी इसके लिए आवेदन देगा, उसके गुण और दोष का ख्याल रखते हुए जल्द ही इएसएस की योजना का लाभ दिया जायेगा. आपको बता दें कि टाटा स्टील भी इएसएस योजना को एक दिसंबर से लाने जा रही है, जिसके बाद टाटा मोटर्स प्लांट में यह योजना लायी जा रही है, जिसको लेकर आने वाले दिनों के लिए अच्छे संकेत नहीं है.






