
बहरागोड़ा : भाजपा बहरागोड़ा मंडल पदाधिकारियों की एक बैठक वन विश्रामागार में मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर की अध्यक्षता में हुई.बैठक में भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला के संगठन प्रभारी नंदजी प्रसाद और जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती शामिल हुए. जिला संगठन प्रभारी नंदजी प्रसाद ने कहा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में कोल्हान प्रमंडल के चारों जिले में प्रवास कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. आगामी 6 दिसंबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला के घाटशिला आगमन और प्रवास कार्यक्रम होगी, जिसमें जिले के सभी मंडलों को प्रतिनिधित्व करना है. जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने कहा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर उनका स्वागत जादूगोड़ा से किया जायेगा उसके बाद घाटशिला पहुंचेंगे. प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिनभर के विभिन्न बैठकों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें अपेक्षित लोग विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे. बैठक की सफलता को लेकर चर्चा की गई. बैठक में जिला महामंत्री बाप्टु साव, जिला उपाध्यक्ष ज्योत्सना मोयी बेरा, बरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत बाला, भक्तिश्री पांडा, उत्पल पैड़ा, भूपति नायक, बलराम सिंह मुंडा, मीनाक्षी जाना, काजल महाकुड़, उषारानी बेरा, कृष्णा पाल, नारण मांडी, चंद्रशेखर बेरा,माणिक रॉय, मिहिर दलाई, राधा गोविंद भोक्ता, देवप्रसाद दुबे, सुरेश माहली, कविन्द्र कुंडु समेत अन्य उपस्थित थे.















