
बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के महुलडंगरी गांव में महाकाल यंग एलेवन क्लब के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती ने फीता काटकर और बल्लेबाजी कर किया. प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच महाकाल यंग एलेवन और कपाड़िया गांव के बीच खेला गया. महाकाल यंग एलेवन महुलडांगरी टीम ने ट्राफी पर कब्जा जमाया. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री महंती ने कहा कि महुलडांगरी में रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित कर कमेटी ने ग्रामीण प्रतिभा को एक बेहतर मंच देने का सराहनीय कार्य किया है. कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नही है कमी है तरासने की. श्री महंती ने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलकर अपनी प्रतिभा को निखारें. मौके पर उन्होंने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया.मौके पर झामुमो नेता केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,युवा नेता अरुण बारीक,देवाशीष पैड़ा, मिथुन कर,कमेटी के सदस्यविश्वजीत घोष, उज्जवल पैड़ा, संजय खामराय, सोमनाथ माईति, अमित साव, बापी धारा, सोमनाथ बिंधनी, राहुल नायक समेत अन्य उपस्थित थे.













