
मुसाबनी : मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी ने प्रखंड कार्यालय में कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक के साथ बैठक की. बैठक में मनरेगा अंतर्गत द्वितीय चरण के अभियान में लक्ष्य अनुरूप मानव दिवस सृजन, दीदी बाड़ी योजना समेत अन्य मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की और क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए है. जिन पंचायतों में मानव दिवस का सृजन निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध कम हुए हैं, संबंधित पंचायत के रोजगार सेवकों को फटकार लगाते हुए लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया है. इसके अलावा जल संरक्षण के योजनाओं पर विमर्श करते हुए ससमय पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया है. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत हेतु लक्ष्य निर्धारित करते हुए एक सप्ताह के अन्दर लक्ष्य प्राप्ति का निर्देश दिया है. साथ ही जिन रोजगार सेवकों द्वारा अब तक का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया गया है उनका मानदेय रोकने का निर्देश प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को दी है.




